मुम्बई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर पत्नी शबाना आजमी और पुत्र फरहान अख्तर के साथ फिल्म `लक बाइ चांस` में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण फरहान कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी पुत्री जोया अख्तर उठा रही हैं।
फरहान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जी हां, मां और पिता फिल्म `लक बाइ चांस` में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म उद्योग से जुड़े कई लोग फिल्म के अलग-अलग हिस्से में नजर आएंगे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह फिल्म बॉलीवुड की दुनिया पर आधारित है।"
उन्होंने कहा, "जोया फिल्म की फोटोग्राफी पूरी कर चुकी है। हम लोगों ने जैसी कल्पना की थी, इसमें ठीक वैसी हीतस्वीरें आई हैं। फिल्म में ईशा शरवानी, ऋषि कपूर और डिंपल कापाड़िया भी नजर आएंगे। मैं प्रमुख भूमिका निभा रहा हूं। फिल्म की संरचना पूरी तरह नई है।" |